Himachal Nazar| हिमाचल प्रदेश में दुनिया के सबसे ऊंचे हुनमान का विश्व रिकार्ड बनने जा रहा है। अभी हिमाचल की सबसे ऊंची मूर्ति शिमला के जाखू में है, लेकिन जल्द ही इसका रिकार्ड टूटने के साथ ही विश्व रिकार्ड हिमाचल अपने नाम कर लेगा। आइए आपको बतातें हैं देश और दुनिया में कहां हैं बजरंगबली की सबसे ऊंची प्रतिमाएं।

आंध्र प्रदेश में अभी भगवान हनुमान की सबसे ऊंची मूर्ति स्थापित है। आंध्र प्रदेश के परिटाला में संकटमोचन की करीब 135 फुट ऊंची प्रतिमा है। यह मंदिर विजवाड़ा से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। इसका निर्माण 2003 में किया गया था। 41 मीटर ऊंच हनुमार की यह प्रतिमा ब्राजील में रियो दि जेनेरियो से भी ऊंची है।

ओडिशा का दमनजोड़ी जहां दूसरी सबसे ऊंची प्रतिमा है। मूर्ति की ऊंचाई है करीब 118 फुट 9 इंच। यह मूर्ति दमनजोड़ी के नालको में स्थित है।

शिमला के जाखू में 108 फुट ऊंची प्रतिमा है। दुिनया में सबसे ज्यादा ऊंचाई में बनाई गई यह सबसे ऊंची प्रतिमा है। जाखू मंदिर के बारे में कहा जाता है कि वह जब लक्षमण के लिए संजीवनी बूटी लाने गए थे तो यहां रुके थे।

दिल्ली के करोलबाग में भी भगवान हनुमान की 108 ऊंची प्रतिमा है। यह प्रतिमा अतिक्रमण कर बनाई गई थी। इसलिए दिल्ली हाई कोर्ट ने मूर्ति को एयर लिफ्ट कर दूसरे स्थान पर स्थापित करने के बारे में विचार करने के लिए भी कहा था, लेकिन यह संभव नहीं था।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में ही दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाई जा रही है। इसकी ऊंचाई करीब 151 फुट होगी। सोलन के मानव भारती विश्वविद्यालय कैंपस में इसका निर्माण किया जा रहा है। यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। पद्मश्री नरेश कुमार इसके मूर्तिकार हैं। नरेश कुमार ने ही जाखू स्थित हनुमान की प्रतिमा बनाई थी। मानव भारती चैरिटेबल ट्रस्ट फाउंडर डा. राज कुमार राणा इसका निर्माण करवा रहे हैं।

भारत के बाहर त्रिनिदाद एवं टबैको में हुमान की सबसे ऊंची मूर्ति है। इसकी ऊंचाई करीब 85 फुट है।
जाखू में हनुमान की मूर्ति का रिकार्ड टूटने वाला है..