HIMACHAL NAZAR | गौ वंश पर देश में राजनीति हो सकती है इसके उदाहरण कुछ सालों में बढ़ने लगे हैं। हिमाचल में हजारों की तादाद में गाय और गौ वंश सड़कों पर बेसहारा घूमते हुए मिल जाता है। सर्दियों में न तो इनके पास छत होती न खाना। सरकारें भी गौवंश संवर्द्धन के नाम पर बस योजनाएं चलाती हैं।
ये वीडियो कोटखाई के रहने वाले रोकी ठाकुर ने अपनी फेसबुक से लाइव किया है। इसमें आप देख सकते हैं कैसे गाय और गोवंश बर्फबारी में ठिठुरने को मजबूर है। वीडियो में रॉकी ठाकुर के मुताबिक गुर्जरों ने इन्हेंं यहा छोड़ दिया और खुद चले गए, लेकिन असल बात यह है कि सभी जगह यही हालात हैं। सरकारें सिर्फ योजनाएं बनाकर जनता का पैसा बहाना जानती हैं। समस्याओं का हल नहीं।
गाय और गौवंश के नाम पर राजनीति करने वाले लोगों को इन युवाओं से सीख लेनी चाहिए जो असल में इन मवेशियों को बचाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- http://himachalnazar.com/kasturi-who-have-not-seen-their-children-for-20-years/